Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

चलते- चलते आई छींक तो सड़क पर गिरा युवक, पल भर में हुई मौत

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र किदवई नगर में रहने वाले एक युवक का सीसीटीवी वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल 18 वर्षीय जुबैर की मौत छींक आने से ही हो गई। जी हां यह वीडियो वायरल हो रही है। जो कि 2 दिसंबर 2022 की है। दोस्तों के साथ पैदल जा रहा एक युवक जुबैर छींक आने के बाद सडक़ पर गिर पड़ा। दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

जुबैर (18) अहमदनगर गली नंबर-2 का रहने वाला था। वह कांच के पुल क्षेत्र में एक डॉक्टर के पास कंपाउंडर का काम करता था। वह दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि जुबैर अपने साथियों उमर और अरहम के साथ दो दिसंबर की रात करीब 11 बजे घूमने के लिए निकला था। इस दौरान जुबैर को अचानक छींक आती है। छींकने के बाद वह तीन से चार कदम चलता है और बेसुध होकर सडक़ पर गिर जाता है। साथियों ने जुबैर को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेहोश था। साथियों ने आसपास के लोगों को बुलाया। बाइक से उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जुबैर के मामा मतीन ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पडऩे के कारण मौत हुई है। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि जुबैर के परिजनों से बात हुई है। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top