Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

एयरटेल ने 184 देशों में यात्रा के लिये लांच किया ‘वर्ल्ड पास’ पैक

नयी दिल्ली । दूरसंचार सेवा कंपनी एयरटेल ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सेवाओं को चालू रखने के लिये ‘एयरटेल वर्ल्ड पास’ लॉन्च किया है। एयरटेल ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि वर्ल्ड पास 184 देशों में निर्बाध रूप से काम करता है। कंपनी ने कहा कि दो या दो से अधिक देशों की यात्रा करने वाला व्यक्ति भी इस एक पैक से अपनी सभी रोमिंग आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है।

विज्ञप्ति में कहा गया, यह बदलाव एयरटेल द्वारा किये गये व्यापक ग्राहक अनुसंधान पर आधारित है। कई ग्राहक पूरे वैश्विक टेल्को उद्योग में सामान्य रूप से भ्रमित करने वाले अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक पाते हैं। नतीजतन, कई लोग जब चाहते हैं तब वह नेटवर्क से जुड़े नहीं होते। ऐसे में वे विदेश में अस्थायी कनेक्शन के जटिल विकल्प तलाशते हैं। एयरटेल ने वर्ल्ड पास के लॉन्च के साथ इस समस्या को संरचनात्मक रूप से हल कर लिया है।

भारती एयरटेल के उपभोक्ता व्यापार निदेशक शाश्वत शर्मा ने कहा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा संबंधी चिंताओं पर हमने जो प्रतिक्रिया सुनी है, उसने हमें अपने ग्राहकों के लिये एयरटेल वर्ल्ड पास लॉन्च करने के लिए मजबूर किया है। यह हमारे ग्राहकों को दुनियाभर के लिये एक पैक प्रदान करता है और वे ऐप पर क्या उपयोग करते हैं, उन्हें नियंत्रित करने की अनुमति भी देता है। उन्होंने कहा, एयरटेल वर्ल्ड पास के साथ हमने वैश्विक दूरसंचार उद्योग में एक नया मानक स्थापित किया है। मुझे यकीन है कि हमारे ग्राहक इससे बहुत लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top