Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

शादी के 10 दिन बाद हुई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए पूरा मामला

देहरादून। शादी के 10 दिन बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पति की मौसी के घर फंदे पर लटका मिला। विवाहिता और उसके ससुराल वाले मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं। शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि विवाहिता के पति ने उसे फोन पर बात करने से मना किया था। इस बात से गुस्सा होकर उसने आत्महत्या कर ली। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर खाला की है। यहां पर राज किशोर मूल निवासी बिहार मौसी के घर पर रहता है। उसकी 10 दिन पहले ही बिहार में शादी हुई थी। इसके बाद वह पत्नी बबीता (19 वर्ष) को भी यहीं लेकर आ गया। राज किशोर मजदूरी करता है और बृहस्पतिवार सुबह सवेरे अपने काम पर चला गया था।

इसके बाद सुबह करीब आठ बजे राज किशोर की मौसेरी बहन ने देखा कि बबीता ने छत पर लगी रॉड पर चुनरी से फंदा लगाया हुआ है। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। सभी ने प्राइवेट एंबुलेंस से विवाहिता को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया।

दोनों के बीच होती थी लड़ाई

इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि घटना के बाद घर में मौजूद परिवार के लोगों से बात की गई। उन्होंने बताया कि बबीता और राज किशोर के पास मोबाइल नहीं था लेकिन फिर भी बबीता दूसरों के फोन से बात करती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। राज किशोर ने बुधवार रात को भी बबीता को टोका था। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। बबीता का परिवार हरियाणा में मजदूरी करता है। उन्हें भी सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top