Headline
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट

CM पुष्कर फुल एक्शन में ,जनता दरबार मे समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता की समस्याओं को लेकर काफी गंभीर हैं। यही कारण है कि वे लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री ने सीएम आवास पर करीब 200 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। कुछ समस्याओं का तो सीएम धामी ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन कक्ष में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की। इस दौरान लोगों ने सीएम के सामने अपनी समस्याएं रखी. मुख्यमंत्री ने आगंतुकों को हर संभव सहायता के प्रति आश्वस्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर की समस्याओं का निराकरण ब्लॉक स्तर पर और जिला स्तर की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर हो जाना चाहिए।लोगों को अपनी अपनी समस्याओं के हल के लिए परेशान न होना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की जनता से जो भी वादे किए हैं और राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिया है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जाएग। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतों और समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासंभव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया. मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकॉर्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई का फॉलोअप भी करने के निर्देश दिए।

अपने नए टाइम टेबल के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जनता दरबार में लोगों से मिल रहे हैं।इसी क्रम में उन्होंने आज सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top