Headline
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा

दिल्ली में सर्द रही आज की सुबह, क्रिसमस तक न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री के बीच बनने की संभावना 

दिल्ली। आज  की सुबह सीजन की सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि जम्मू और शिमला से भी कम रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री और जम्मू में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के आया नगर मौसम केंद्र में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री तक कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अब अगले हफ्ते तक तापमान में गिरावट दर्ज होगी। शुक्रवार से क्रिसमस तक न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं, 17 दिसंबर से कोहरा भी दस्तक दे सकता है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते कई दिनों से अधिकतम तापमान 24 डिग्री से ऊपर ही चल रहा था। बीते सप्ताह तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया था।

पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार बीते दो दिन से चली ठंडी हवा और पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण तापमान में गिरावट हुई है। हालांकि, बीते साल के मुकाबले में अधिकतम तापमान अब भी अधिक ही चल रहा है। शुक्रवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होनी शुरू होगी। विभाग ने 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। जबकि 19 से 21 दिसंबर तक तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
दिल्ली में किस मौसम केंद्र पर कितना अधिकतम व न्यूनतम तापमान
आयानगर     23.4             5.4
लोदी रोड     24.0             6.4
जाफरपुर     22.2             6.9
मुंगेशपुर      21.2             6.0
रिज            23.5             7.0
नजफगढ़     23.8            8.9
पीतमपुरा     24.8           12.3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top