Headline
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड में मतदान के दिन खुले रहेंगे अस्पताल,आदेश जारी

मतदान के दिन खुले रहेंगे उत्तराखण्ड में अस्पताल

– स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने जारी किया आदेश

– जनता को मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, चुनाव में भी होगी भागीदारी

देहरादून । उत्तराखंड की पांच लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान के लिए प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जनता और मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए मतदान के दिन मेडिकल कालेज और अस्पताल खुले रखने का फैसला किया है।विभाग ने इस तरह की सभी अस्पतालों और मेडिकल कालेज को इस तरह की व्यवस्था करने के लिए कहा है कि मरीजों और जनता को कोई असुविधा भी न हो और डाक्टर और मेडिकल स्टाफ मतदान में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने इस संबंध में राज्य के सभी मेडिकल कालेजों, अस्पतालों और जिला अस्पतालों को खुला रखने के आदेश दिये हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और जनता को भी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके, इसके लिए निर्णय लिए गया है। राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के लिए समय दिया जाएगा। सभी कर्मचारी मतदान करें, इसके लिए चिकित्सा इकाई के चिकित्सा अधीक्षक या नियंत्रक अधिकारी की ओर से कर्मचारियों के मतदान को लेकर रोटेशन तैयार किया जाएगा। ताकि सभी कर्मचारी मतदान भी कर सकें और जिनको स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत है, उनको स्वास्थ्य सुविधा का लाभ भी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top