Headline
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत

रुड़की में विजिलेंस की टीम ने छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा

रुड़की।देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने लंढौरा क्षेत्र के तीन गांवों में छापा मारकर छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। जबकि एक उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन पर व्यवसायिक इस्तेमाल करते पाया गया। टीम ने सभी बिजली चोरी करने के आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में तहरीर दे दी है।

लंढौरा क्षेत्र में लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने लंढौरा क्षेत्र के अकबरपुर ढाडेकी, हरजौली जट और घोसीपुरा गांव में ऊर्जा निगम की टीम के साथ छापे मारे। विजिलेंस की टीम को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने टीम की गाड़ी को देखते ही घरों की छत पर पड़े केबल उतारकर फेंक दिए। एसडीओ गुलशन गुलानी ने बताया कि टीम की कार्रवाई के दौरान छह लोगों के घरों में बिजली चोरी होते पाई गई।

ये लोग कनेक्शन होने के बावजूद लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। वहीं एक उपभोक्ता के घर पर घरेलू कनेक्शन से उसका व्यवसायिक इस्तेमाल कर रहा था। टीम ने उक्त व्यक्ति को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा जिन लाेगों के घरों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है, उनके खिलाफ संबंधित थाने में तहरीर दी गई है। इस दौरान टीम में विजिलेंस एई धनंजय कुमार, एई विजिलेंस हनुमान सिंह रावत, रोबिन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top