Headline
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित

कोटद्वार में सिंचाई गूल की मरम्मत के लिए एसडीओ से मिले किसान

कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-37 पश्चिमी झंडीचौड़ के किसानों का प्रतिनिधिमंडल क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल की मरम्मत की मांग को लेकर नलकूप विभाग की सहायक अधिशासी (एसडीओ) अभियंता प्रिया सैनी से मिला। किसानों ने उन्हें मांग का ज्ञापन भी सौंपा। एसडीओ ने शीघ्र सिंचाई गूल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंडित चंद्रमोहन और निवर्तमान पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि क्षेत्र के किसान सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग और लघु सिंचाई विभाग को क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल की मरम्मत के संबंध में कई प्रस्ताव दे चुके हैं लेकिन विभागीय स्तर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि वर्तमान में गेहूं की फसल कट चुकी है और खेत खाली हैं। दो माह बाद बरसात शुरू होते ही क्षेत्र में धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। समय रहते क्षतिग्रस्त पड़ीं सिंचाई गूल की मरम्मत की जानी चाहिए जिससे किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल सके। कहा कि जब से नगर निगम बना है, तब से सिंचाई गूल की मरम्मत नहीं हुई है।

नगर निगम की बोर्ड बैठक में भी इस संबंध में प्रस्ताव बनाया गया था। ज्ञापन में किसानों ने सिंचाई गूलों की मरम्मत शीघ्र कराने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र सिंह चौहान, हरि सिंह रावत, गोविंद सिंह, नयन सिंह बिष्ट, नैन सिंह, जगमोहन सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top