Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

कैबिनेट के फैसले चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन – कांग्रेस

मुफ्त तीन गैस सिलेंडर किसानों को बोनस देने सम्बन्धी फैसला आचार संहिता का उल्लंघन

मतदाताओं को प्रलोभन देने का मामला , चम्पावत उप चुनाव की आचार सहिंता है लागू

चुनाव आयोग से शिकायत करेगी कांग्रेस-सूर्यकांत धस्माना

अविकल उत्तराखंड

देहरादून – धामी कैबिनेट के गुरुवार को लिए गए अहम फैसलों पर कांग्रेस बुरी तरह बिफर गयी। कांग्रेस के नेताओं ने इसे आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताया। कांग्रेस ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में स्वंय सीएम धामी शिरकत कर रहे हैं। ऐसे में मतदाताओं को प्रभावित करने वाले फैसलों पर गहरा आश्चर्य हो रहा है।

     उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना व प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को साल में तीन रसोई गैस सिलेंडरों के देने का आज की कैबिनेट के फैसला आदर्श आचार संहिता का  खुले आम धज्जियां उड़ाने का मामला है और इस विषय पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग करेगी । यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कही।

गुरुवार को मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु ने दी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी

धस्माना ने कहा कि राज्य में चुनाव फरवरी में सम्पन्न हुए थे और मार्च में नई सरकार का गठन हो गया था किंतु दो महीने तक राज्य की सरकार ने राज्य के आम उपभोक्ता को महंगाई से राहत देने की कोई कार्यवाही या घोषणा नहीं की किंतु अब ऐन चुनाव के वक़्त जब आचार संहिता लागू है।  बीजेपी सरकार की यह तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर की घोषणा सीधे सीधे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन है।

धस्माना ने कहा कि यह इस उप चुनाव में राज्य सरकार का दूसरा मामला है जब चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है।

उधर, कांग्रेस प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि कैबिनेट के  फैसले राजनीति से प्रेरित हैं और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यवाही की मांग की ।

Pls clik- कैबिनेट के फैसले

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-cabinet-main-decision-of-dhami-cabinet-meeting/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top