Headline
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत

उत्तराखंड के सभी सरकारी स्कूलों में होंगी मासिक परीक्षाएं, आदेश जारी

देहरादून।उत्तराखंड के सभी राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों और गुणवत्ता सर्वेक्षण के लिए चयनित स्कूलों में एक निश्चित तिथि में एक साथ ही मासिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार सभी स्कूलों में मासिक परीक्षाओं को संचालित करने के बाद उनका मूल्यांकन उसी विद्यालय में किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक के 7 सर्वेक्षण विद्यालयों का मूल्यांकन डायट के निर्देशन में किया जाएगा और साथ ही निर्देश दिया गया है कि मासिक परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए मासिक कार्य दिवसों की गणना के आधार पर मासिक परीक्षाओं का वार्षिक पंचांग जारी किया जाएगा।

इस पंचांग के आधार पर प्रदेश के सभी राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों और गुणवत्ता सर्वेक्षण के चयनित स्कूलों में एक निश्चित तिथि में एक साथ ही मासिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।इन मासिक परीक्षाओं के आयोजन और मूल्यांकन के बाद प्रदेश के सभी जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान गुणवत्ता सर्वेक्षण के लिए चयनित विद्यालयों के मासिक परीक्षा के परिणामों का विश्लेषण कर रिपोर्ट राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को भेजेंगे।उसके बाद शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद राज्य स्तर की मासिक परीक्षा परिणामों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

शिक्षा विभाग अब प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए मासिक परीक्षाओं का आयोजन करवाएगा।शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अब प्रदेश के सभी विद्यालयों में कक्षाएं भौतिक तौर पर चल रही हैं। इसलिए सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने जिले के स्कूलों में मासिक परीक्षाएं संचालित करने के लिए वार्षिक कैलेंडर के भीतर ही तिथि घोषित करें। इसके बाद इनका मूल्यांकन कर रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top