Headline
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

राम मंदिर के पास उत्तराखंड भवन के निर्माण का रास्ता साफ, आवंटित भूमि की हुई रजिस्ट्री

देहरादून।राम की जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखंड भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उत्तराखंड सरकार के पक्ष में अयोध्या में आवंटित भूमि की रजिस्ट्री उत्तर प्रदेश सरकार ने कर दी है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला प्रदेश बन गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, अब सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार उत्तराखंड भवन का निर्माण कार्य आरंभ करेगी। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर यूपी सरकार ने अयोध्या में उत्तराखंड सरकार को 5253.30 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल के भूखंड आवंटित किया था। प्रदेश सरकार ने इस भूखंड के एवज में 32 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया था।

यह भूखंड नवनिर्मित राममंदिर से महज सात किमी की दूरी पर स्थित है। मंगलवार को राज्य संपत्ति विभाग की ओर से भूमि की रजिस्ट्री भी करा दी गई। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए एक्स पर सभी रामभक्तों को बधाई दी। लिखा, पूर्व में किए गए वादे के अनुरूप भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्यापुरी में उत्तराखंड सरकार को आवंटित की गई भूमि की रजिस्ट्री हो गई।

ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला प्रदेश बन गया है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से जल्द ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तराखंड भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top