Headline
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण

कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़ोत्तरी देख स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता, ताजनगरी में आने वाली सभी पर्यटकों की जांच सुनिश्चित 

उत्तर प्रदेश। कोरोना संक्रमण के मामले फिर से सामने के बाद आगरा में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बढ़ाई जा रही है। ताजनगरी में आने वाले सभी पर्यटकों की जांच सुनिश्चित की जाएगी। खेरिया एयरपोर्ट सहित आगरा कैंट और फोर्ट रेलवे स्टेशन पर जांच की सुविधा है। टीम को और सक्रिय किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय एसएन मेडिकल और जिला अस्पताल के अलावा शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ बाहर चार जगह कोरोना की जांच कराई जा रही हैं। बाहर एयरपोर्ट, दो रेलवे स्टेशनों के अलावा अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) ट्रांसपोर्ट नगर  पर जांच की व्यवस्था है।

उन्होंने बताया कि कोरोना के संबंध में बृहस्पतिवार तक शासन स्तर से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए जाएंगे, उनका पालन कराया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वह मास्क पहनना फिर से शुरू कर दें। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करके कोरोना से बचा जा सकता है। हैंड सैनिटाइजेशन का भी विशेष ध्यान रखना होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस समय मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में करीब 1000 जांचें रोजाना हो रही हैं। मरीजों के पॉजिटिव न मिलने पर जांचों की संख्या कुछ कम हो गई थी। जांचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जो मरीज पॉजिटिव मिलेंगे, उनके नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी। जिले में 25 नवंबर 2022 के बाद कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले एक से 25 नवंबर के बीच कोरोना के कुल 13 मामले सामने आए थे। बता दें कि पहली लहर में प्रदेश में पहला मामला आगरा में ही सामने आया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top