Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

सीएम धामी ने तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं,कही ये बात

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शुक्रवार से शुरू हो रही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी। सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए प्रयासरत है।

कहा, प्रत्येक स्तर पर चारधाम यात्रा संबंधी तैयारियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि जो भी श्रद्धालु यात्रा खत्म होने के उपरांत अपने घर लौटे वह देवभूमि उत्तराखंड में बिताए गए समय की स्वर्णिम यादों को साथ लेकर जाए। कहा, चारधाम यात्रा राज्य के लिए एक उत्सव के समान है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं।

कहा, इस वर्ष अभी तक लगभग 20 लाख से अधिक लोग यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा पर हर सुख-सुविधा उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश है, ताकि वे भविष्य में बार-बार उत्तराखंड आने का मन बनाएं। इससे हमारे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। कहा, सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सफल बनाने के लिए हम सबको सहयोगी बनना होगा।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा में लगे सफाई कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा में तैनात रहने वाले प्रत्येक पुलिस के जवान और प्रशासनिक अफसरों से अपील की कि हम सभी अपने स्तर में सर्वश्रेष्ठ कार्य करें, जिससे यात्रा में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। आपसी सहयोग और भगवान के आशीर्वाद से हम सभी इस बार की यात्रा को भी सुरक्षित संपन्न कराने में सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top