Headline
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

योगी के टनकपुर रोड शो व रैली में झलका जनता का मूड

पच्चीस साल बाद चंपावत के विकास की घड़ी करीब -योगी

टनकपुर से सुनील की रिपोर्ट

टनकपुर(चम्पावत) ।  योगी के दौरे के बाद चंपावत उपचुनाव की तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गयी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में रोड शो व जनसभा कर भाजपा के पक्ष में पूरा माहौल बना दिया।

टनकपुर की जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 25 साल से जिला बने चंपावत  का विकास नहीं हुआ है। अब जनता को चुनाव में एक मुख्यमंत्री का चयन करना है। यह यहां की जनता का  सौभाग्य है कि उन्हें पुष्कर सिंह धामी जैसे सीएम मिले हैं।

योगी ने कहा कि चम्पावत में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि धामी ने अपने 6 महीने के कम समय में ही विकास के कई नए आयाम स्थापित किये है और उन्होंने अपनी क्षमताओं का लोहा मनवाया हैं।

योगी ने कहा कि  बीते विधानसभा चुनाव में उन्हें  खटीमा भी आना था लेकिन ऐन वक्त पर कार्यक्रम स्थगित हो गया और  कोटद्वार – टिहरी विधानसभा  में दौरे के बाद लौट गए। सीएम योगी ने कहा कि यदि वह खटीमा में चुनाव प्रचार करते तो  तस्वीर अलग होती। 

          उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड में पयर्टन और धार्मिक तीर्थाटन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टनकपुर, बनबसा फिर आएंगे और  शारदा बैराज समेत अन्य मुद्दों को हल करेंगे।  उन्होंने कहा कि वे पूर्णागिरि मंदिर, गोरक्षनाथ मंदिर और स्वामी विवेकानंद की तपस्थली के दर्शन करेंगे।

      उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 21 सालों से उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड के बीच परिसंपत्ति विवाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने 21 मिनट में सुलझा दिया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास की नई इबारत लिख रहा है।

चुनावी रैली से पूर्व योगी आदित्यनाथ व धामी ने  हेलीपैड से टनकपुर के प्रमुख बाजारों में रोड शो किया। इस दौरान जनता का उत्साह भी झलका।  योगी के रोड शो में भारी जनसमूह उमडा।  टनकपुर की जनता ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

Pls क्लिक

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-cm-yogi-will-address-public-meeting-in-champavat-today/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-health-attachment-of-all-cadre-employees-doctors-ended-which-is-posted-others-places/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top