Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

चारधाम यात्रा पर आने से पहले श्रद्धालु पढ़ लें ये नियम

देहरादून।सरकार ने प्रदेश में चारधाम में आने वाले यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए पंजीकरण की तिथियों पर ही चारधाम यात्रा करने की अपेक्षा की है। यह स्पष्ट किया गया है कि चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से इसकी सूचना सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को भी भेजी गई है। साथ ही उनसे यात्रा के संबंध में जारी दिशा-निर्देश साझा करते हुए राज्यों के संबंधित अधिकारियों व आमजन तक यह सूचना पहुंचाने का अनुरोध किया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा को व्यवस्थित करने के दृष्टिगत लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। उनके निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव ने सभी राज्यों को चारधाम यात्रा के संचालन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि श्रद्धालुओं ने जिन तिथियों के लिए पंजीकरण कराया है वे उन्हीं तिथियों पर यात्रा के लिए आएं। इससे यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाने में सहायता मिलेगी।

बिना पंजीकरण के नहीं जाने दिया जाएगा आगे

साथ ही बताया गया है कि जिन श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें यात्रा मार्ग पर बने चेक प्वाइंट पर रोक लिया जाएगा और बिना पंजीकरण के आगे नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसियों से बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं से नियमानुसार पंजीकरण कराने की व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्य सचिव ने अपेक्षा की कि ट्रिप कार्ड बनाकर वाहन संचालित किया जाए। उन्होंने सभी राज्यों से अपील की है कि वे चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन में सहयोग देते हुए इन दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top