Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

न्यू ईयर पर हिल्सक्वीन शिमला में पर्यटन कारोबार ने पकड़ी जमकर रफ्तार, 6 लाख 50 हजार सैलानी पहुंचे शिमला

हिमाचल प्रदेश।  समस और न्यू ईयर पर हिल्सक्वीन शिमला में पर्यटन कारोबार ने जमकर रफ्तार पकड़ी। 24 से 31 दिसंबर के बीच करीब 6 लाख 50 हजार सैलानी शिमला पहुंचे। 8 दिनों में एक लाख 10 हजार पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे। नए साल के जश्न के बाद भी 2 जनवरी तक के लिए शहर के अधिकांश होटलों में 70 फीसदी तक कमरे बुक रहे।

शनिवार रात शहर के होटलों में कमरे न मिलने पर करीब 400 पर्यटक  वाहनों को शिमला से लौटना पड़ा। शिमला के कारोबारियों के लिए भी क्रिसमस से न्यू ईयर के बीच का समय सुखद रहा। इस दौरान पर्यटन कारोबार में करीब तीन गुना तक तेजी आई। न्यू ईयर से पहले बर्फबारी के पूर्वानुमान के चलते भी शिमला में सैलानियों की आमद में भारी इजाफा हुआ।

30 और 31 दिसंबर को तो रिज मैदान और मालरोड पर तिल धरने की भी जगह नहीं मिली। साल के पहले दिन रविवार को भी शिमला सैलानियों से सराबोर रहा। व्यापार मंडल शिमला के अध्यक्ष हरजीत कुमार मंगा ने बताया कि पिछले आठ दिनों में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा कारोबार में करीब तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है। सैलानियों की आमद बढ़ने से अन्य कारोबारियों के काम में भी तेजी आई है। पुलिस अधीक्षक शिमला डॉ. मोनिका ने बताया कि 8 दिनों के भीतर करीब 1.9 लाख वाहन शिमला पहुंचे हैं। वाहनों की भारी भीड़ के बावजूद ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए शिमला पुलिस की ओर से खास बंदोबस्त किए गए थे।

नए साल के जश्न के बाद भी शिमला में पर्यटक वाहनों की आमद जारी है। साल के पहले दिन पहली जनवरी को सुबह 8 से शाम 6 बजे के बीच 7,059 वाहन शहर में दाखिल हुए जबकि 13,587 वाहन लौटे। 30 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे के बीच 12,974 जबकि 31 दिसंबर दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे के बीच 12,548 वाहन शहर में दाखिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top