Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा

नई दिल्ली।  भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 7 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही है। दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आखिरी मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। हार्दिक पांड्या दूसरे टी-20 मैच में मिली हार के बाद तीसरे मैच में प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए नजर आ सकते हैतीसरे टी-20 मैच  में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के साथ रितुराज गायकवाड़ को पारी का आगाज करते हुए देखा जा सकता है।

बता दें कि शुभमन गिल  ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। लेकिन वो दोनों टी-20 मुकाबलों में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। पहले टी-20 में 7 रन, तो दूसरे में मात्र 5 रन बनाकर गिल जल्दी पवेलियन लौट गए। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है कि गिल को तीसरे टी-20 मैच में ड्रॉप किया जा सकता है। उनकी जगह रितुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है।

अगर बात करें भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की तो तीसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या का खेलना तय माना जा रहा है। दूसरे टी-20 मैच में सूर्या का बल्ला आग उगलता नजर आया था। उन्होंने तेज अर्धशतक जड़ा था। हालांकि हार्दिक और दीपक ने पहले टी-30 मैच में शानदार पारी खेली थी। लेकिन दूसरे मैच में वो जल्दी आउचट हो गए। साथ ही डेब्यू मैच में राहुल त्रिपाठी ने कुछ बड़े शॉट जड़े थे, ऐसे में तीसरे टी-20 मैच में उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top