Headline
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा और पीसीएस मुख्य परीक्षा को किया स्थगित, जानिए नई तारीख  

देहरादून। पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद लगातार उठ रह सवालों के मद्देनजर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा और पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। इनकी नई तिथियां जारी कर दी गई हैं। आयोग के अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के पेपर लीक में जेल की सलाखों के पीछे जाने के बाद प्रदेशभर से युवा लगातार यह मांग कर रहे थे कि पीसीएस मुख्य परीक्षा भी स्थगित की जाए। जांच कराई जाए और बाद में दोबारा परीक्षा कराई जाए। मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार ने विशेष बैठक बुलाई।

बैठक में परीक्षाओं को लेकर विचार विमर्श हुआ। तय हुआ कि इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड और पीसीएस परीक्षा को तत्काल स्थगित किया जाएगा। पीसीएस मुख्य परीक्षा फरवरी और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा अप्रैल में कराई जाएगी। पटवारी-लेखपाल पुर्नपरीक्षा और सहायक लेखाकार परीक्षाएं फरवरी में ही आयोजित होंगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा है कि उनके लिए अभ्यर्थियों का हित ही सर्वाेपरि है।

कौन सी परीक्षा कब होगी

परीक्षा का नाम            पहले तय तिथि                नई तिथि

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती            22 जनवरी                  09 अप्रैल
पीसीएस मुख्य परीक्षा    28 से 31 जनवरी          23 से 26 फरवरी

पटवारी-लेखपाल भर्ती       08 जनवरी(रद्द)            12 फरवरी
सहायक लेखाकार परीक्षा     12 फरवरी               19 फरवरी

फॉरेस्ट गार्ड के बाद दूसरी भर्तियों के भी बदलेंगे पेपर

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने तय किया है कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के बाद अब पीसीएस मुख्य परीक्षा, पटवारी-लेखपाल परीक्षा, सहायक लेखाकार परीक्षा के प्रश्न पत्र भी बदले जाएंगे। आयोग ने पहले से लाइनबद्ध सभी भर्तियों के पेपर हटा दिए हैं, जिनकी जगह नए पेपर लेंगे। उम्मीदवार भी लगातार यही मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top