Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

डीएम ने भारी भीड़ के चलते ये पुल बंद करने के दिए आदेश

ऋषिकेश।वीकेंड पर तीर्थनगरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। बीते दिनों की अपेक्षा शनिवार को अधिक भीड़ देखने को मिली। नेपाली फार्म से लेकर तपोवन तक वाहनों का लंबा जाम देखने को मिला। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को जगह-जगह रूट डायर्वट करना पड़ा। सैलानियों की भीड़ के चलते होटल और कैंप फुल हो गए। शुक्रवार को क्षेत्र में अचानक बढ़ी भीड़ से अपनी आयु पूरी कर चुके लक्ष्मण झूला पुल के ऊपर भारी दबाव बन गया था। शनिवार को भी यही स्थिति बनी रही।

लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर खंड की रिपोर्ट को आधार मानते हुए जिलाधिकारी टिहरी ईवा श्रीवास्तव ने शनिवार रात को इस पुल को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी इस संबंध में स्थानीय पुलिस को आदेश जारी किए हैं।अधिशासी अभियंता खान ने बताया कि इस पुल के ऊपर कंसन्ट्रेट लोडिग (केंद्रित भार) बढ़ गया है। जबकि पुल का डिजाइन इस तरह की लोडिग के आधार पर तैयार नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि इस पुल के बगल में नए पुल का भी निर्माण चल रहा है। जिस कारण पुराने पुल को बंद किया जाना जरूरी है।

अधिशासी अभियंता के पत्र पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ईवा श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल और उप जिला अधिकारी नरेंद्र नगर को आदेश जारी कर जान माल एवं जन सुरक्षा को देखते हुए लक्ष्मण झूला सेतु पर आवागमन को अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि अग्रिम आदेशों तक इस पुल पर आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश का पालन करते हुए रात्रि साढ़े आठ बजे पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top