Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

पटवारी भर्ती परीक्षा लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी चाचा- भतीजे को लेकर रिजॉर्ट पहुंची एसआईटी, दोहराया घटनाक्रम

हरिद्वार। पटवारी भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी चाचा-भतीजा को लेकर तीसरे दिन भी घटनाक्रम दोहराया गया। एसआईटी की टीम चाचा-भतीजा को लेकर सहारनपुर के बिहारीगढ़ के रिजॉर्ट में पहुंची, जहां अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र रटाया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर कुछ अहम दस्तावेज भी मिले हैं, जिन्हें लेकर अभी एसआईटी खुलासा करने से बच रही है। इधर, सोमवार को संभवत लोकसेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को पीसीआर पर लेने की बात सामने आ रही है।

प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में शामिल पॉलीटेक्निक शिक्षक राजपाल एवं उसके भतीजे संजीव की पुलिस कस्टडी रिमांड सोमवार को खत्म हो जाएगी लेकिन रिमांड के तीसरे दिन एसआईटी साक्ष्य संकलन में जुटी रही। चूकि प्रश्नपत्र लक्सर में उनके रिश्तेदार रामकुमार के घर एवं बिहारीगढ़ सहारनपुर के एक रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को रटाया गया था, इसलिए एसआईटी ने पूरे घटनाक्रम को दोहराया। लक्सर से लेकर जहां जहां भी प्रश्नपत्र संबंधी लिंक जुड़े रहे, वहां वहां एसआईटी चाचा-भतीजे को लेकर पहुंचती रही।

रविवार को एसआईटी की टीम ने चाचा-भतीजे को लेकर बिहारीगढ़ के रिजॉर्ट का रुख किया। वहां पहुंचकर पूरा सीन दोहराया गया। यही नहीं रिजॉर्ट संचालक के भी बयान दर्ज किए गए कि उनसे किसने संपर्क साधा था। एसआईटी ने कई इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं, यही नहीं कई दस्तावेज भी एसआईटी ने कब्जे में लिए हैं। पर अभी एसआईटी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top