Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

एसआईटी ने किया पेपर लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार

हरिद्वार। पटवारी भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में शामिल दो और आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों ने बिहारीगढ़ सहारनपुर के रिजॉर्ट में प्रश्नपत्र रटाए जाने के दौरान निगरानी की भूमिका अदा की थी। आरोपियों में एक पॉलिटेक्निक शिक्षक राजपाल का सगा साढू तो दूसरा उसके भतीजे संजीव दुबे का सगा साला है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय कैंपस सभागार में पत्रकारों को जानकारी दी कि चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी शिक्षक राजपाल एवं उसके भतीजे संजीव कुमार ने कई अहम जानकारी दी। बताया कि अभ्यर्थियों को बिहारीगढ़ सहारनपुर के रिजॉर्ट में जब प्रश्नपत्र की जानकारी देने के लिए बुलाया गया था तो उनके साथ उनके दो रिश्तेदार भी थे। उन रिश्तेदारों को उन्होंने कुछ रकम देने की बात कही थी।

एसएसपी ने बताया कि राजपाल के सगे साढू दीपक कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम प्रहलादपुर खानपुर और उसके भतीजे संजीव दुबे के सगे साले सौरभ प्रजापति पुत्र हरद्वारी लाल निवासी पीठ बाजार सीएमआई हॉस्पिटल के सामने, ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दीपक पेशे से चालक है, जबकि सौरभ लघु व्यापारी है। इन्होंने प्रश्नपत्र रटाने की निगरानी करने के साथ साथ उन्हें फिर बाद में नष्ट भी किया था। एसएसपी ने बताया कि अब तक इस मामले में दस आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top