Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

बेटे के साथ मिलकर बाप ने की प्रेमिका की हत्या, बचने के लिए फिर रची बड़ी साजिश

गाजियाबाद। शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने बेटे के साथ मिलकर कार में शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश रोड पर फेंककर एक्सीडेंट का रूप दे दिया। इतना ही नहीं, उसने एक ट्रक ड्राइवर को पकडक़र जमकर पीटा। उससे हत्या की बात कबूल करवाई। जब महिला के पति को यह बात पता चली तो उसने ट्रक ड्राइवर पर एफआईआर करवा दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराया। इसमें पता चला कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने बॉयफ्रेंड और उसके बेटे को उठाया। उसने सख्ती से पूछताछ की, तो जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने बॉयफ्रेंड चरन सिंह, उसके बेटे रोहित और उसके दोस्त संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कविनगर थाना क्षेत्र का है।

17 जनवरी की दोपहर चरन सिंह ने मोनिका को फोन कर गाजियाबाद बुलाया। इसके बाद जीटी रोड के एक होटल में ले गए। डीसीपी निपुण अग्रवाल के मुताबिक, मृतक महिला का नाम मोनिका है। वह नोएडा के गिरधरपुर सुनारसी गांव की रहने वाली थी। इसी गांव के रहने वाले चरन सिंह से उसका 7 साल से अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी चरन के घरवालों को हो गई थी। इससे उसका बेटा रोहित और अन्य परिजन नाराज चल रहे थे। इधर, चरन सिंह पर मोनिका मकान खरीदकर देने का दबाव बना रही थी।

इसकी भी जानकारी चरन के बेटे रोहित को हो गई थी। रोहित ने पिता से कहा कि कहा कि तुमने पहले ही हमारी जिंदगी नरक बना रखी है, मोनिका का कुछ इलाज करो वरना मैं तुम्हें भी नहीं छोडूंगा। इस पर बाप-बेटे ने मोनिका का मर्डर करने की प्लानिंग बनाई। इसमें अपने दोस्त संदीप को भी शामिल किया।

17 जनवरी की दोपहर चरन सिंह ने मोनिका को फोन कर गाजियाबाद बुलाया। इसके बाद प्लान के तहत रोहित-संदीप पहले से अपनी कार लेकर तैयार खड़ा था। महिला को अंदर बैठाकर कुछ दूर ले गए। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को श्रीजी धर्मकांटे के पास फेंक दिया। इसके बाद इन्होंने एक ट्रक ड्राइवर को मारा-पीटा, उससे एक्सीडेंट की बात कबूलवाई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। 19 जनवरी को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, तो इसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए। रिपोर्ट में पता चला कि महिला की मौत एक्सीडेंट की वजह से नहीं हुई थी, बल्कि उसको गला दबाकर मारा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top