Headline
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश
जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण
अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण
रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ
रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ
मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली
मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव
निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा

अंकिता हत्याकांड- एक से तीन फरवरी तक होगा वनंतरा रिसार्ट प्रकरण के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का पालीग्राफ टेस्ट

देहरादून। वनंतरा रिसार्ट प्रकरण में मुख्य आरोपित पुलकित आर्य का पालीग्राफ टेस्ट एक से तीन फरवरी तक होगा। दिल्ली के रोहणी स्थित केंद्रीय फोरेंसिक लैब की ओर से प्रकरण की जांच कर रही एसआइटी को तीन दिन का स्लाट दिया गया है। एसआइटी आरोपित को एक फरवरी को लैब लेकर जाएगी। इसके बाद पालीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा आरोपित के नार्को टेस्ट को लेकर स्लाट नहीं मिल पाया है। अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने बताया कि पुलकित आर्य के पालीग्राफ टेस्ट करवाने के लिए स्लाट मिल गया है।

आरोपित का तीन दिन पालीग्राफ टेस्ट होगा। इसी बीच उसका मेडिकल भी करवाया जाएगा। नार्को टेस्ट को लेकर अभी स्लाट नहीं मिला है। नार्को टेस्ट करवाने के लिए भी पुलिस की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। पिछले दिनों न्यायालय ने पुलकित के नार्को टेस्ट के लिए अनुमति दी थी। इसके बाद अब दिल्ली केंद्रीय फोरेंसिक लैब में नार्को टेस्ट के लिए तिथि घोषित की गई है।

वनंतरा रिसार्ट में कार्यरत युवती की हत्या के मामले में बहुत से सवाल अब भी हर किसी के जहन में घूम रहे हैं। इसमें वीआइपी का नाम अब तक उजागर नहीं हो सका है। इसके अलावा आरोपित पुलकित का मोबाइल बरामद करना भी बाकी है। गत दिसंबर में एसआइटी ने न्यायालय में नार्को टेस्ट कराने को अर्जी दी थी। पहले तो पुलकित और सौरभ ने इसके लिए अनुमति दे दी थी लेकिन, बाद में अपने वकीलों सलाह करने के लिए प्रार्थनापत्र वापस ले लिए थे।

ऐसे में दोबारा जब अनुमति के लिए पूछा गया तो केवल मुख्य आरोपी पुलकित आर्य ने ही स्वीकृति दी थी। इसमें भी उसने कुछ सवालों को शामिल किया था। आरोपित के सवालों को एसआईटी ने मंजूर कर लिया था। इसे लेकर पुलिस ने दोबारा अर्जी दी तो न्यायालय ने इसे स्वीकार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top