Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

ऋषिकेश के रायवाला में आयोजित बीजेपी पार्टी की दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति की दूसरे दिन की बैठक में सीएम धामी भी हुए शामिल

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी की ऋषिकेश के रायवाला में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में शामिल हुए। बैठक में प्रदेश सरकार के कामकाज तथा मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। ऋषिकेश के रायवाला में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति रविवार को शुरू हो गई थी। सोमवार को दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा सरकार के मंत्री कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यसमिति में सोमवार को सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा

बताया कि सरकार के काम की समीक्षा के साथ जिलों के प्रभारी मंत्रियों का काम भी परखा जाएगा। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में संगठन का भी कामकाज परखा जाएगा। कमियों को दूर करने के साथ ही कार्यक्रमों की सफलता के लिए भी तालमेल बनाए जाने पर बातचीत होगी।

इसके अलावा मंत्रियों के अभी तक के रिपोर्ट कार्ड को भी चेक किया जाएगा। मंत्रियों के जनपदों में निर्धारित प्रवास को लेकर भी जवाब तलब होगा। उन्होंने बताया कि राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा के अलावा आगामी निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को जी-20 की मेजबानी मिली है। जी-20 की तैयारियों को लेकर सरकार के साथ संगठन की भूमिका को लेकर भी चर्चा होगी।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, कार्यक्रम प्रभारी आदित्य चौहान, मयंक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान, मेजबान संगठनात्मक जनपद के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top