Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

लखनऊ में बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर फेंका तेजाब

आरोपियों की तसवीरें सीसीटीवी में कैद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक मां-बेटे पर तेजाब हमला करने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे गोमतीनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर विकास वर्मा (16) और उसकी मां अनीता वर्मा (40) के ऊपर तेजाब फेंक दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि मां-बेटे को पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, हाथ में तेजाब की बोतल ले जाते बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top