Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

उत्तरकाशी जिले के राना गांव में तीन आवासीय मकानों में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में मध्य रात्रि को तहसील के राना गांव में तीन आवासीय मकानों में आग लग गई। सूचना पर रात को ही पुलिस व फायस सर्विस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। जिसने ग्रामीणों के साथ  कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मकानों में रखा सारा खाद्यान्न व घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जन व पशुहानि नहीं हुई है।

विकास खंड नौगांव का राना गांव यमुनोत्री धाम से लगी गीठ पट्टी में स्थित हैं। यहां सोमवार रात करीब डेढ़ बजे गांव के बीचोंबीच अचानक आवासीय मकानों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान गांव के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास के साथ घटना की सूचना पुलिस व फायर सर्विस को दी।
जिस पर रात को ही फायर सर्विस की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई थी। जिसने गांव वालों के साथ कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया और आग को अन्य मकानों में फैलने से रोक लिया गया। हालांकि तब तक इन तीनों आवासीय मकानों में रखा खाद्यान्न व घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।

अग्निकांड में गांव के राजेंद्र सिंह, सोवेंदर सिंह व भरत सिंह का मकान जल कर राख हो गया है। जबकि एक अन्य मकान भी आंशिक रुप से प्रभावित हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट को भी आग लगने का कारण बताया जा रहा है। गांव के मुकेश पंवार ने तहसील प्रशासन से क्षति का आंकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top