Headline
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

वृद्धावस्था पेंशन के रुपये नहीं देने पर बेटे ने की अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

झूलाघाट। पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के लम्कीचुहा नगरपालिका में वृद्धावस्था पेंशन के रुपये नहीं देने पर एक व्यक्ति ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। लम्कीचुहा नगरपालिका के वार्ड नंबर छह निवासी राम थारु 40 वर्ष ने अपनी मां लगनी देवी 71 वर्ष को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन मांगी। लगनी देवी ने घर के खर्च के लिए रखे रुपये देने से मना कर दिया। जिस पर गुस्साए बेटे ने निकट में लकड़ी काटने के लिए रखी कुल्हाड़ी से सीधे अपनी वृद्धा माता पर प्रहार किए।

बाद में मां को मरा हुआ समझ कर जंगल की तरफ भाग गया। घटना के समय घर का अन्य कोई सदस्य मौके पर नहीं था। पड़ोस में रहने वाले को इसका पता चला। पड़ोसी लहूलुहान वृद्धा लगनी देवी को लम्की अस्पताल ले गया और सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में भर्ती लगनी देवी की गंभीर हालत देखते हुए उसे धनगढ़ी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगल में जाकर हत्यारे पुत्र राम थारू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लम्की पुलिस ने बताया कि राम थारू हत्या के आरोप में पूर्व में भी पांच साल की सजा काट चुका है।

वहीं रुद्रपुर में संदिग्ध हालात में दूधियानगर निवासी युवक की मौत हो गई। उसकी लाश 15 एकड़ क्षेत्र में सरसों के खेत में मिली। शव को जानवरों ने पेट से सिर तक बुरी तरह से नोंचकर खाया हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह बीएचइएल के पास एफएसएल को जाने वाले मार्ग से एक राहगीर जा रहा था। इस दौरान वह शौच के लिए पास में ही सरसों के खेत में पहुंच गया। जहां उसे एक लाश दिखाई दी। यह देख उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इस पर सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, रम्पुरा चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव की पहचान का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान दूधियानगर वार्ड नंबर 13 निवासी 35 वर्षीय अनिल सिंह पुत्र होरी लाल के रूप में की। शव एक-दो दिन पुराना लग रहा है। जानवर ने उसके पेट से सिर तक बुरी तरह नोंच रखा है। जिसके कारण केवल हड्डी ही रह गई है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। बताया कि मृतक नशे का आदी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top