Headline
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज

भ्र्ष्टाचार पर किया कड़ा प्रहार-सीएम धामी

महानगर प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

आने वाला दशक उत्तराखंड का- पुष्कर धामी

महानगर भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

अविकल उत्तराखंड

देहरादून।
आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इस संबंध में सभी विभागों को 2025 तक तथा 10 वर्ष के संकल्पों के साथ योजनाएं बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में स्थान मिले।

भारतीय जनता पार्टी महानगर के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमने चार धाम यात्रा का सफल संचालन किया है जिसमें लगभग 27 लाख तीर्थ यात्रियों ने चारों धामों के दर्शन किए हैं साथ ही हम समान नागरिक कानून की दिशा में भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने संकल्प पत्र के अनुसार वर्ष में 3 गैस सिलेंडर देने हेतु हमने ₹55 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है साथ ही सफाई मित्रों का मानदेय बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन कर दिया गया है वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के संबंध में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इसे बढ़ाकर ₹1500 कर दिया है तथा परिवार में अब पति पत्नी दोनों को इसका लाभ मिलेगा पूर्व में केवल 1 सदस्य को ही इसका लाभ मिला करता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर हमने कड़ा प्रहार करने का निर्णय लिया है जिसके लिए राज्य का कोई भी नागरिक फोन नंबर 1064 पर भ्रष्टाचार की सूचना दे सकता है जिसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
धामी ने कहा कि हम अपने चुनावी संकल्प पत्र के अनुरूप निर्णय ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और तप का ही परिणाम है कि पिछले विधानसभा चुनाव सहित कई चुनावों से यहां शत-प्रतिशत परिणाम मिल रहे हैं, भाजपा कार्यकर्ता अपनी राष्ट्रभक्त विचारधारा एवं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबध रहते हैं।

प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय समापन दिवस पर महापौर सुनील उनियाल गामा,विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर महानगर प्रशिक्षण प्रमुख रविंद्र कटारिया,भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन चौहान, सतेंद्र नेगी मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल आईटी प्रभारी अनुराग भाटिया सह सोशल मीडिया प्रभारी भुवनेश कुकरेती ,सौरभ कपूर, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा,व्यवस्था प्रमुख सिद्धार्थ अग्रवाल, सह प्रमुख आनंद सागर, राजेंद्र ढिल्लो,पार्षद आलोक कुमार, पूर्व पार्षद गोविंद मोहन, सरदार सोनू सिंह, कमली भट्ट ,सुमन सिंह ,ममता बड़ौला सहित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा महानगर पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, विभाग प्रकल्प एवं प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सहसंयोजक एवं सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-court-shasan-nainital-highcourt-stayed-sell-deed-of-350-beegha-of-ring-road-tea-state-land-today/

One thought on “भ्र्ष्टाचार पर किया कड़ा प्रहार-सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top