Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

कैंसर मरीज नहीं उठा पाई अपना बैग तो एयर होस्टेस ने उतारा विमान से नीचे, पढ़िए पूरी खबर 

नई दिल्ली। दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली एक कैंसर पेशंट को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उतार दिया गया। जानकारी के मुताबिक महिला अमेरिकन एयरलाइन्स ्र्र-239 से जाने वाली थी, लेकिन हैंडबैग रखने के मामले में उसे विमान से उतार दिया गया। महिला यात्री ने कहा कि उसकी सर्जरी हुई थी और उसके हाथ में दिक्कत थी, इसलिए क्रू मेंबर से बैग रखने में मदद मांगी। लेकिन उसने मदद करने से इनकार कर दिया और फिर उसे विमान से नीचे उतार दिया गया।

अमेरिका की रहने वाली यात्री मीनाक्षी सेनगुप्ता ने पुलिस के पास अमेरिकन एयरलाइन्स की इस बदसलूकी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा है कि बैग का वजन 5 पाउंड से ज्यादा था और वह इसे रखने के लिए मदद मांग रही थीं। डीजी, डायरेक्ट्रेट जनरल सिविल एविएशन अरुण कुमार ने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट देखी जाएगी। अभी तक संवेदनहीनता की पुष्टि नहीं की जा रही है।

एक बयान में अमेरिकन एयरलाइन ने कहा, 30 जनवरी को दिल्ली से उड़ान भरने से पहले ही एक यात्री को विमान से उतार दिया गया। वह क्रू मेंबर के निर्देशों का पालन नहीं कर रही थीं। सेनगुप्ता छुट्टियां मनाने भारत आई थीं। यहीं उनको कैंसर का पता चला और फिर सर्जरी करवाई। इसके बाद वह अमेरिका वापस जा रही थीं। अपना इलाज करवाने के लिए उन्होंने डॉक्टर से अपॉइनमेंट भी लिया था इसलिए तुरंत दूसरी एयरलाइन का टिकट लेना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top