Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

जम्मू- कश्मीर के मौसम में उतार- चढ़ाव का सिलसिला जारी, आज भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

जम्मू। कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में दूसरे दिन भी हिमपात हुआ। श्रीनगर समेत कई हिस्सों में शाम को बारिश हुई है। हालांकि जम्मू संभाग में मौसम लगभग साफ रहा। इससे दिन के तापमान में सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक उछाल आया है।

रामबन और बनिहाल के बीच पंथियाल, मेहाड़ व कैफेटेरिया मोड़ पर पहाड़ों से मलबा गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी यातायात के लिए बंद रहा। इससे दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। घाटी में खाद्य सहित अन्य आपूर्ति प्रभावित हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शुक्रवार सुबह तक बर्फबारी हुई। जोजिला, राजदान पास, साधना टॉप, गुरेज और घाटी के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है। कश्मीर में दोपहर को मौसम हल्का सा साफ हुआ, लेकिन शाम को कई इलाकों में फिर से बारिश शुरू हो गई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 11.8 और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.0, बटोत में 2.2, कटड़ा में 10.6 और भद्रवाह में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top