Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विरोधी दल को लिया आड़े हाथ बोले, हजारों षडयंत्र से सच्चाई को नहीं पहुंच सकता नुकसान

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से लेकर बीबीसी की डॉक्युमेंट्री के मुद्दे पर खुलकर जवाब दिया। ANI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने विरोधी दलों को आड़े हाथ भी लिया। इसके अलावा शाह ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और बीबीसी डॉक्युमेंट्री को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में शाह ने कहा, “हजारों षडयंत्र से सच्चाई को नुकसान नहीं पहुंच सकता है। सच्चाई सूरज की तरह चमकती है। ये लोग पीएम मोदी के पीछे 2002 से पड़े हैं। हर बार वह मजबूत, सच्चाई से और लोगों के बीच अधिक लोकप्रियता हासिल करके उभरे हैं।

पीएम मोदी ने हाल ही में संसद सत्र के दौरान कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला था। मोदी ने कहा था कि यूपीए सरकार ने 2004 से 2014 के बीच अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में हर अवसर को संकट में बदल दिया। पीएम मोदी ने कहा कि 2004 और 2014 के बीच यूपीए का कार्यकाल घोटालों से भरा था। वहीं, शाह ने भी कहा कि यूपीए के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए थे।

गृह मंत्री ने इस इंटरव्यू में अदाणी मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी है। विपक्ष के आरोपों के बीच शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। एक मंत्री के रूप में मेरे लिए इस पर बोलना सही नहीं है, लेकिन इसमें भाजपा के लिए छिपाने या इससे डरने के लिए कुछ भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top