Headline
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त

संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री

महाशिवरात्रि पर्व पर कोटेश्वर के लिए होगा वन वे ट्रेफिग संचालन

रुद्रप्रयाग। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने जनपद के प्रसिद्ध शिव मंदिरों का भ्रमण किया। यहां भक्तों को सुरक्षा व्यवस्था एवं संभावित यातायात प्लान को देखते हुए विशेष इंतजाम किए। साथ ही मंदिरों से भी बेहतर व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग की अपील की। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार को सिद्धपीठ कोटेश्वर सहित अनेक मंदिरों का भ्रमण किया। इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व अनेक शिवालयों में आने वाले शिवभक्तों की अनुमानित संख्या को लेकर भी चर्चा की।

सिद्धपीठ कोटेश्वर महादेव में बड़ी संख्या में भक्तों के आने को लेकर भी बेहतर व्यवस्था का भरोसा दिया। कहा कि यहां पुलिस के स्तर से सुरक्षा व यातायात के आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। पुलिस उपाधीक्षक ने कोटेश्वर पहुंचकर यहां किए जाने वाले पुलिस प्रबंधन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व की तिथि को कोटेश्वर जाने के लिए यातायात का वन वे प्लान रहेगा। कोटेश्वर जाने वाले वाहन कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले मार्ग का प्रयोग करते हुए विकास भवन वाले मार्ग से होकर जाएंगे। साथ ही कोटेश्वर (बेला-खुरड़) के पूर्व निर्धारित मार्ग से वाहनों को बाहर भेजा जाएगा। इस प्रकार की व्यवस्था बनाने से अनावश्यक लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

जबकि भक्तों की सुरक्षा व मंदिर दर्शन में सहयोग के लिए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बताया कि आपात स्थिति के लिए जल पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन आदि पुलिस बल तैनात रहेगा। निरीक्षण के दौरान कोटेश्वर के महंत शिवानंद महाराज, निरीक्षक यातायात श्याम लाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुद्रप्रयाग केशवानन्द पुरोहित, फायर सर्विस चालक गणनाथ सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top