Headline
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 13 मार्च से शुरु होगा विधानसभा का बजट सत्र, तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा सचिवालय

देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 13 मार्च से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। पिछले सत्रों की भांति बजट सत्र का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। यानी, प्रदेश के किसी भी कोने से लोग बजट सत्र को लाइव देख सकेंगे। इसके साथ गैरसैंण में भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन के सभामंडप में सदन की कार्यवाही भी अब स्पष्ट रूप से सुनाई देगी। इसके लिए साउंड सिस्टम को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। यही नहीं, बजट सत्र के लिए प्रश्न लगाने में विधायक काफी रुचि ले रहे हैं। विधानसभा को अब तक मिल चुके 529 प्रश्न इसका उदाहरण है।

गैरसैंण में भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में मार्च 2020 के बाद से कोई सत्र आयोजित नहीं हुआ। विपक्ष ने कुछ समय पहले वहां सत्र का आयोजन न होने को मुद्दा बनाया था। सरकार ने पिछले वर्ष देहरादून में हुए शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में घोषणा की थी कि बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। 15 फरवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र गैरसैंण में 13 से 18 मार्च तक आयोजित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी। इसके साथ ही विधानसभा अब गैरसैंण में सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है।

भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन के सभामंडप में सदन की कार्यवाही के दौरान आवाज गूंजती है। ऐसे में वहां स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं देता। पूर्व में वहां हुए सत्रों के दौरान विधायकों के साथ ही विपक्ष भी यह विषय उठा चुका है। इसे देखते हुए विधानसभा ने जैम पोर्टल के जरिये टेंडर आमंत्रित कर सभामंडप के साउंड सिस्टम को दुरुस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top