Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

ईडी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी

अविकल उत्तराखंड/सुशील

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के विरोध मे ईडी कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। आज दिल्ली में ईडी ने सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके विरोध में उत्साहित कांग्रेसियों ने देहरादून में ईडी दफ्तर का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। गिरफ्तारी भी दी। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

गुरुवार को ग्यारह बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से जुलूस की शक्ल में क्रास रोड स्थित ईडी दफ्तर की ओर कूच किया। कुछ देर प्रदर्शन के बाद सभी सड़क पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।

दोपहर एक बजे पुलिस ने धरना स्थल से माहरा, आर्य समेत कई नेता को हिरासत में ले लिया। जिन्हे बाद में पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया।

इससे पूर्व, अपने अपने संबोधनों में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों के जरिये विपक्ष का उत्पीड़न कर रही है। वर्तमान में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से आवाज उठा रही है। अपनी कलई खुलती देख भाजपा डर चुकी है। इसलिए एक आधारहीन मुद्दे की आड़ में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को परेशान करने की साजिश की जा रही है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है। भाजपा को समझ लेना चाहिए कि उसका चेहरा बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस सत्य और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिया सदा संघर्षरत रहेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आठ साल के कार्यकाल में भाजपा ने देश को सबसे बुरे दौर में खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस भाजपा के जन विरोधी चेहरे को बेपरदा कर रही है तो केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

गुरुवार के धरना प्रदर्शन में
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, विधायक दल उपनेता भुवन कापड़ी, विधायक अनुपमा रावत, सुमित हृदयेश, गोपाल राणा, फुरकान अहमद, हरीश धामी, रवि बहादुर, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत, राजकुमार, विजयपाल सजवान, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, सुरेंद्र कुमार, सूर्यकांत धस्माना, आशा मनोरमा डोबरियाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, मोहित उनियाल, नवीन सिंह पयाल, गरिमा माहरा दसौनी, कुलदीप नेगी, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र रांगड, राजेश चमोली, पृथ्वीराज बोरा, जसविंदर गोगी, मोहन काला, अनुजदत्त शर्मा, रोबिन त्यागी, मनमोहन मल, रघुवीर रावत, राजपाल सिंह बिष्ट, गुल मोहम्मद, अनिल बस्नेत, राजीव थापा, शिवा वर्मा, राजपाल खरोला और कपिल शामिल रहे।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-shasan-committee-constituted-on-hariyana-pattern-in-context-of-teachers-transfer-policy/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top