Headline
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग

आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी : जम्मू-कश्मीर के 13 अस्पतालों पर कार्रवाई

जम्मू । राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में धोखाधड़ी के लिए 13 अस्पतालों के पैनल से निलंबित कर दिया है और 17 अन्य पर भारी जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि 2022 में फर्जी गतिविधियों में शामिल अस्पतालों पर 1.77 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 1.34 करोड़ रुपए से अधिक की राशि एसएचए द्वारा अब तक वसूल की जा चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिन अस्पतालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ा है, उनमें इब्न सिना अस्पताल पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और निलंबित, क्वालिटी केयर अस्पताल पर 6.64 लाख रुपए, नारायणा अस्पताल पर 54.62 लाख रुपए का जुर्माना लगा, इसबी अस्पताल के पैनल को निलंबित और वसीम मेमोरियल अस्पताल को पैनल से निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा चनापोरा (श्रीनगर) के फ्लोरेंस अस्पताल पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, शादाब अस्पताल पर 22 लाख रुपए का जुर्माना, मोहम्मदिया अस्पताल पर 6 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया, सोनवार (श्रीनगर) के किडनी अस्पताल पर 18.72 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस अस्पताल को पिछले साल फरवरी में पैनल से निलंबन का भी सामना करना पड़ा था। केडी आई क्लिनिक अस्पताल पर 1 लाख रुपए का जुर्माना और पैनल से निलंबन, एएससीओएमएस पर जम्मू में 2.66 लाख रुपए जुर्माना, जबकि अल-नूर अस्पताल, मिडसिटी अस्पताल और साउथ सिटी नर्सिंग होम को पिछले साल सितंबर में पैनल से निलंबन का सामना करना पड़ा था।

सेंटर फॉर आई केयर अस्पताल पर 1.64 रुपए जुर्माना और पिछले साल दिसंबर में पैनल से निलंबन। श्रीनगर के नूरा अस्पताल पर 5.54 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, बाबा नायक अस्पताल पर 69,000 रुपए का जुर्माना, रक्षा किडनी अस्पताल पर 20 लाख रुपए जुर्माना और नेशनल हॉस्पिटल जम्मू को पैनल से निलंबित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top