Headline
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग

चलती कार में अचानक लगी आग, कार से उतरकर व्यापारी ने खुद की बचाई जान

इंदौर। एक व्यस्त मार्ग पर चलती कार में अचानक आग गई। कार में उस समय एक व्यापारी सवार थे, उन्होंने कार से उतरकर खुद की जान बचाई, लेकिन कार को जलने से रोक नहीं सके। जब कार जलने लगी तो व्यापारी महेश विश्वकर्मा समझ नहीं पाए। उन्होंने कार को सड़क के मध्य बने डिवाईडर के पास खड़ा किया और बाहर निकल गए। इसके बाद कार धू-धू कर जलने लगी। कार में आग लगने की घटना तेजपुर गड़बड़ी के पास हुई। रंगवासा के निवासी महेश विश्वकर्मा अपनी नैनो कार से घर लौट रहे थे। तभी अचानक कार में स्पार्क होने लगा और बोनट वाले हिस्से में धुंआ नजर आने लगा। कुछ देर बाद कार में आग लग गई।  इसके अलावा नूरानी नगर में भी दो मंजिला मकान में आग लग गई। एक कमरा पूरी तरह जलकर राख हो गया।

इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बाद मेें फायर ब्रिगेड की दमकलों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इंदौर में नैनो कार में आग लगने की घटना पहले भी हो चुकी है। द्वारकापुरी निवासी राहुल राव के पास पीले रंग की नैनो कार है। वे एक मांगलिक कार्य में शामिल होने के बाद परिवार सहित घर लौट रहे थे, तभी कार के पिछले हिस्से में धुंआ उठा। सड़क पर चल रहे पीछे चल रहे वाहन चालकों ने राहुल को कार से धुंआ निकलने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने परिवार को उतारा और एक घर से पानी की बाल्टी लेकर कार की आग बुझाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top