Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

ट्विटर पर साइबर अपराधी अब नए तरीके से कर रहे ठगी, बैंक के नाम पर ट्विटर यूजर्स का शिकार

नई दिल्ली। सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर साइबर अपराधी अब एक नए तरीके का इस्तेमाल कर ठगी का जाल बिछा रहे हैं। अगर आप भी ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपको भी जाननी चाहिए। दरअसल साइबर अपराधी अब बैंक के नाम पर ट्विटर यूजर्स को ठगी का शिकार बना रहे हैं। बैंकरों की मानें तो साइबर अपराधी बैंक का ऑफिशियल लोगो इस्तेमाल कर फेक अकाउंट बना रहे हैं। इसके बाद ऐसे ग्राहकों की तलाश की जा रही है, जिन्हें बैंक से किसी तरह की जानकारी या शिकायत की जरूरत हो।

साइबर ठगी के इस नए तरीके में जब ट्विटर यूजर बैंक का ऑफिशियल लोगो देखकर दिए गए कस्टमर केयर नंबर पर बात करते हैं तो साइबर अपराधी मदद की आड़ में उनसे एक रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करवा लेते हैं। जैसे ही ट्विटर यूजर साइबर ठग के झांसे में आते हैं और ऐप डाउनलोड कर लेते हैं, ठग को यूजर के फोन का एक्सेस मिल जाता है।

ट्विटर यूजर के फोन का एक्सेस पाते ही ठग जरूरी जानकारियों को चुरा रहे हैं। यही नहीं, यूजर्स की बैंकिग से जुड़ी जानकारियों को भी रिकॉर्ड कर रहे हैं। इस तरह ठग ट्विटर यूजर्स के क्रेडिट- डेबिट कार्ड और सीवीवी की जानकारी तक पहुंच बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ट्विटर पर एक सर्च में सामने आया है कि लार्ज प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई और एचडीएफसी के कई कस्टमर केयर नंबर फेक हैं। यही नहीं, इनका इस्तेमाल यूजर्स द्वारा भी किया गया है। यह ट्विटर पर वेरिफिकेशन बैज की कमी के कारण भी होना संभव हुआ है। हालांकि, बैंक अपनी ओर से लगातार ऐसे फेक नंबरों की पहचान कर रहे हैं और यूजर्स को आगाह कर रहे हैं। बैंक नकली अकाउंट की पहचान कर ट्विटर को भी इसकी रिपोर्ट कर रहे हैं ताकि, फेक खाता तुरंत डिएक्टिवेट हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top