Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

CM पुष्कर बुलडोजर वाले एक्शन पर बोले “जहां लोगों ने किया अतिक्रमण, उन्हीं जगहों पर हुई कार्रवाई

देहरादून।उत्तराखंड में बुलडोजर की कार्रवाई पर सियासी घमासान मचा हुआ है।हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि बुलडोजर की कार्रवाई सिर्फ अतिक्रमण वालों जगहों पर ही हुई है और गड़बड़ी वाली जगहों पर बुलडोजर की कार्रवाई आगे भी की जाएगी. वैसे किसी को परेशान नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार किसी के खिलाफ जबरदस्ती बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं।अभीतक तीन जगहों हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और हल्द्वानी में बुलडोजर का इस्तेमाल किया है।इसका उपयोग अवैध अतिक्रमण के खिलाफ किया जा रहा है, जहां भी ऐसी चीजें मिलेंगी, इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

बता दें कि कई शहरों में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन में बुलडोजर का इस्तेमाल किया था।हल्द्वानी में कुछ दिनों पहले ही बुलडोजर वाली कार्रवाई से कांग्रेस के विधायक का स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से टकराव तक हो गया था।पुलिस ने तब हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश को घर में ही नजरबंद तक कर दिया।

देहरादून:उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी बुलडोजर की धमक दिखने लगी है। कई शहरों में प्रशासन को बुलडोजर गरज चुका है, जिस पर अब प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है।विपक्ष लगातार पर सरकार पक्षपात शैली में काम करने का आरोप लगा रहा है।विपक्ष के इन्हीं आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवाब दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top