Headline
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में “Role of social media in e-governance” कार्यक्रम आयोजित किया गया

देहरादून।गुरुवार मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में “Role of social media in e-governance” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी विचारधारा सदैव राष्ट्रवादी रही है और हमारे लिए प्रत्येक परिस्थिति में केवल राष्ट्र प्रथम है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता ई-गवर्नेंस के माध्यम से सभी सरकारी कार्यों को जनता तक आसानी से पहुंचाना है। जिससे सरकारी कार्यालयों और जनता दोनों के पैसे और समय की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस के तहत सभी सरकारी कामकाजों को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे जनता घर बैठे विभिन्न कार्यों के लिए ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकती है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि व्यक्ति के अंदर जिज्ञासा अवश्य होनी चाहिए। हर व्यक्ति को जीवन भर विद्यार्थी की भांति रहना चाहिए। मैं आज भी स्वयं को एक विद्यार्थी मानता हूं और हमेशा कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करता रहता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प से सिद्धि का मन्त्र के माध्यम से हम निरंतर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहें है। व्यक्ति को अपने मिशन में कोई विकल्प नही रखना चहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर के माध्यम से जो भी कार्रवाई की जा रही है वो सिर्फ अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए हो रही है, जो भी ये प्रक्रिया है पूरी कानूनी तौर पर की जा रही है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री यतिश्वरानंद एवं प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी श्री शेखर वर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top