Headline
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट

एचआईवी व एड्स नियंत्रण के लिए साझा प्रयास जरूरी, राज्य एड्स नियंत्रण समिति की सराहनीय पहल

देहरादून। उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा सुभाष रोड स्थित होटल में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 14 विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । कार्यशाला का उद्देश्य एचआईवी-एड्स की रोकथाम के लिए किए जाने वाले प्रचार-प्रसार में सभी विभागों की सहभागिता है।

समिति के अपर परियोजना निदेशक डा. अजय कुमार ने विभागों के प्रतिनिधियों को एचआईवी-एड्स नियंत्रण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) एचआईवी-एड्स की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रयासरत है। नाको द्वारा इसके लिए विभिन्न विभागों के साथ समझौता किया गया है। कहा कि साझा प्रयास से ही एचआईवी-एड्स पर नियंत्रण किया जा सकता है। आह्वान किया कि विभाग प्रशिक्षण कार्यक्रमों में एचआईवी- एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को भी शामिल करें। अपने परिसरों में रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील भी उन्होंने संबंधित विभागीय प्रतिनिधियों से की है। कहा कि एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 का प्रचार किया जाए। इस अवसर पर विभागीय प्रतिनिधियों को जागरूकता किट भी प्रदान की गई।

जागरूकता कार्यशाला में सीआईएसएफ के कमांडेंट सुनील कुमार, सीआरपीएफ के कमांडेंट अनिल बिष्ट, सहायक निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार, डा. डिंपल भट्ट, गीनापाल, एसजे खान, अनुपम द्विवेदी, मनोज तिवारी, अब्दुल यामिन, राहुल रतूड़ी, सुधा राठौर, अमित सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top