Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखण्ड, सूबे में शून्य हुई कोरोना मरीजों की संख्या

पिछले एक सप्ताह में नहीं मिला कोविड का एक भी पॉजिटिव केस

स्वास्थ्य मंत्री बोले, कोरोना संक्रमण को लेकर अब भी रहें सतर्क

देहरादून । उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह से कोविड-19 का एक भी सक्रिय केस सामने नहीं आया है। जिसको लेकर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने खुशी जाहिर करते हुये, कोविड-19 के प्रति प्रदेशवासियों की सतर्कता एवं विभागीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भले ही प्रदेश में कोविड-19 का एक भी सक्रिय केस न हो लेकिन मौसम को देखते हुये सभी को सर्तक रहने की आवश्कता है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि कोरोना महामारी को लेकर अधिकारियों को विशेष सावधानी और जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश समय-समय पर दिये गये हैं, जिसका नतीजा है कि प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से कोविड-19 का एक भी सक्रिय केस सामने नहीं आया है जबकि राज्य भर के अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में कोविड-19 की जांच लगातार की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 मार्च 2020 को कोविड-19 का पहला केस पाय गया था, तब से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 4 लाख 49 हजार 472 कोविड पॉजिटिव केस दर्ज किये गये। जबकि इस वर्ष 1 जनवरी 2023 के अब तक राज्य में कोविड पॉजिटिव के मात्र 78 मामले सामने आये। विभागीय सक्रीयता एवं आम लोगों की जागरूकता व सावधानी के चलते तीन साल बाद प्रदेशभर में पिछले एक सप्ताह से कोविड-19 का एक भी एक्टिव केस नहीं पाया गया है जो कि प्रदेशवासियों के लिये राहत देने वाली बात है।

विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के एक भी एक्टिव केस भले ही न हो लेकिन इसके बावजूद भी कोरोना को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइनों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार वैक्सीनेशन अभियान संचालित किया जा रहा है साथ ही सूबे के प्रत्येक अस्पतालों में कोरोना की जांच जारी रहेगी। डॉ. रावत ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिये मास्क जरूर पहने साथ ही जिन लोगों ने टीकारण का पूरा कोर्स नहीं किया है वह समय पर अपना टीकाकरण अवश्य करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top