Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन अवॉर्ड्स में छाई आरआरआर

एसएस राजामौली की फिल्म  आरआरआर  दुनियाभर में कमाई, सम्मान और पुरस्कार पा रही है। यह सिलसिला रुकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। फिल्म ने बीते दिनों कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों की सूची में अपनी जगह बनाई। इन पुरस्कार कार्यक्रमों में राजामौली दुनियाभर के दिग्गज फिल्ममेकर्स से मिले। अब फिल्म ने हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन अवॉर्ड में कई श्रेणियों में पुरस्कार अपने नाम किए। इस समारोह में राजामौली, रामचरण और एमएम कीरवानी मौजूद रहे।

ऑस्कर से पहले हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन अवॉर्ड्स में  आरआरआर  की धूम देखने को मिली। यहां आरआरआर  को कई श्रेणियों में पुरस्कार मिले। फिल्म को बेस्ट इंटरनैशनल फिल्म चुना गया। राजामौली और रामचरण ने यह पुरस्कार लिया। बेस्ट सॉन्ग के लिए नाटू-नाटू को चुना गया और एक बार फिर से एमएम कीरवानी अंतरराष्ट्रीय मंच पर नजर आए। इनके अलावा फिल्म को बेस्ट स्टंट और बेस्ट एक्शन की श्रेणी में भी सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों से राजामौली गदगद नजर आए।

बेस्ट एक्शन फिल्म का पुरस्कार लेते हुए राजामौली ने अपने स्टंट कोरियोग्राफर का जिक्र किया। उन्होंने कहा, यह बेस्ट एक्शन फिल्म है। हमने बेस्ट स्टंट भी जीता है, लेकिन सही मायनों में बेस्ट स्टंट का पुरस्कार स्टंट कोरियोग्राफर को मिलना चाहिए। मुझे खुशी होती अगर वो यहां होते। उनकी टीम हमारा मनोरंजन करने के लिए अपनी जान पर खेलती है। मैं सभी मुख्य पुरस्कार समितियों से निवेदन करना चाहूंगा कि वे स्टंट कोरियोग्राफर के लिए एक अलग श्रेणी बनाएं।

आरआरआर  कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला था। इसके अलावा यह गाना इसी श्रेणी में ऑस्कर के लिए भी नामांकित है। हाल ही में फिल्म को क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्शन फिल्म और बेस्ट एक्टर इन एक्शन मूवी के लिए नामांकित किया गया है। इस श्रेणी में जूनियर एनटीआर और रामचरण का मुकाबला निकोलस केज, टॉम क्रूज और ब्रैड पिट से होगा।

ऑस्कर पुरस्कार की घोषणा 12 मार्च को होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म को अमेरिका में फिर से रिलीज करने का फैसला लिया गया है।  आरआरआर  अमेरिका के लगभग 200 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस खबर की पुष्टि वेरिएंस फिल्म्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर की थी। वेरिएंस फिल्म ने लिखा,  आरआरआर फाइनल ट्रेलर। जश्न शुरू होने दें। एसएस राजामौली की उत्कृष्ट कृति फिल्म  आरआरआर  3 मार्च से देशभर में 200 से अधिक सिनेमाघरों में वापसी कर रही है।

आरआरआर  पिछले साल मार्च में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी दो स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है। फिल्म में रामचरण और जूनियर एनटीआर के अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नजर आए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top