Headline
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

विधायक किशोर उपाध्याय की मांग पर सीएम धामी की टिहरीवासियों को मेडिकल कॉलेज और आईआईटी की सौगात

टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय लगातार क्षेत्र के विकास को लेकर प्रयासरत हैं। टिहरी विधानसभा को किस तरह राज्य की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाया जाये इसको लेकर विधायक किशोर उपाध्याय जनहित से जुड़ी कई योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टिहरी दौरे ने उनकी उम्मीदों पर पंख लगाने का काम किया है। विधायक किशोर उपाध्याय की पहल पर सीएम धामी का 2 दिन का प्रवास टिहरीवासियों के लिए वरदान साबित होगा। मुख्यमंत्री ने नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज एवं भागीरथीपुरम हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को आईआईटी का दर्जा देने पर सहमति जताते हुए केंद्र को तत्काल प्रस्ताव भेजने की घोषणा की तथा नई टिहरी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु भिलंगना से रीह द्वारा पेयजल उपलब्ध कराने की घोषणा करने के साथ-साथ टिहरी जनपद की 530 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवादा अदा करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य विकास की धारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचे, इस दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य किये जा रहे हैं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी, टिहरी में 533 करोड़ रुपये की 138 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को आई.आई.टी. का स्वरूप प्रदान किए जाने एवं घनसाली के अन्तर्गत नागेश्वरसौड व डांगी नैलचामी में केन्द्रीयकृत बैंक की शाखाएं खुलवाए जाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री द्वारा नई टिहरी शहर हेतु रीह से शुद्ध पेयजल की योजना तैयार करने, नई टिहरी नगर के पिकनिक स्पॉट को इको पार्क के रूप विकसित करने, धनोल्टी के छाम-बल्डोगी में पैदल झूला पुल का निर्माण करवाए जाने की घोषणा की गई। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थान का इण्टरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण करवाए जाने, विधानसभा क्षेत्र-देवप्रयाग के नैखरी महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस बनाए जाने, बगडवालधार से टकोली मोटर मार्ग पर हॉट मिक्सिंग का कार्य करवाए जाने की घोषणा की गई।

धारी ढुण्डसिर मोटर मार्ग हॉट मिक्सिंग का कार्य करवाए जाने, भविष्य में विधानसभा क्षेत्र घनसाली के भिलंगना क्षेत्र के अन्तर्गत महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति दिए जाने, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत गौरिया से गोदी तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण करवाए जाने की घोषणा की गई। विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के पट्टी भूदरा के 24 गाँव में पेयजल की समस्या हेतु बालगंगा से पम्पिंग योजना का निर्माण करवाए जाने एवं डोबरा से लम्बगाँव तक सड़क का डेढ़ लेन निर्माण एवं हॉटमिक्स डामरीकरण करवाए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज टिहरी जनपद की जिन विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, ये सभी विकास कार्य आने वाले समय में हमारे प्रगति स्तंभ बनेंगे और इनसे न केवल टिहरी बल्कि टिहरी के आस-पास के इलाकों को भी लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top