Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घरों को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने अरबपति व्यवसायी मुकेश अंबानी, बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन और फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र समेत मुंबई के अन्य प्रमुख लोगों के घरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को पालघर शहर से गिरफ्तार किया है। पेशे से ड्राइवर यह व्यक्ति नागपुर का निवासी है और उसने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दावा किया था कि आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए 25 हथियारबंद लोग मुंबई के दादर पहुंच चुके हैं। इसके बाद पुलिस की जांच शुरू हुई और कई टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने धमकी भरे कॉल मिलने के बाद दक्षिण मुंबई के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ-साथ सभी बंदरगाहों और लैंडिंग पॉइंट की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस को जांच के दौरान कॉल करने वाले की पहचान नागपुर निवासी अश्विन भारत माहिस्कर के रूप हुई, जिसने पालघर जिले के दहानू रेलवे स्टेशन से काल किया था। बाद में उसे दहानू पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर
लिया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top