Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

ऋषिकेश में हुआ सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज, देश के विख्यात योगाचार्य एवं योग प्रशिक्षक करेंगे प्रतिभाग

ऋषिकेश। ऋषिकेश में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज हो गया है।  एक से सात मार्च तक चलने वाले योग महोत्सव में देश के विख्यात योग संस्थानों-ईशा उंडेशन,शिवानंद योग स्कूल, कृष्णमाचार्य योग मंदिरम, आर्ट ऑफ लिविंग, कैवल्यधाम, राममणि अयंगर स्मृति योग संस्थान आदि के योगाचार्य एवं योग प्रशिक्षक भाग लेंगे। योग के बाद आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से एक ध्यान सत्र का आयोजन भी किया गया। इसके बाद दिन भर योग महोत्सव में कई सत्र होंगे।

विशिष्ट योगाचार्यों में पद्मश्री शिवानंद, पद्मश्री भारत भूषण और पद्मश्री रजनीकांत महोत्सव में शामिल होंगे। निगम के जनसंपर्क अधिकारी केके जोशी ने बताया कि महोत्सव में देश से करीब 600 साधक प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा विदेशी साधक भी होंगे। साधक योगाचार्यों के सानिध्य में योग, आरोग्य,स्वास्थ्य,वेलनेस की बारीकियां सीखेंगे। साधकों के लिए चिकित्सीय परामर्श और नाड़ी परीक्षण सत्र भी किए जाएंगे।

जोशी ने बताया-महोत्सव में  योग,ध्यान, आरोग्य व स्वास्थ्य क्षेत्र के नामचीन विशेषज्ञों व वक्ताओं के साथ परिचर्चा सत्र का भी आयोजन होगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास निगम की ओर से गंगा रिसॉर्ट मुनिकीरेती में होने वाले महोत्सव से जुड़ी तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दिया गया गया।

पहले दिन के कार्यक्रम
महोत्सव के पहले दिन सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक गहन योग सत्र होगा। बाद में आर्ट ऑफ लिविंग ध्यान सत्र का आयोजन करेगा। प्रात: 8:30 बजे से 10 बजे तक उत्तराखंड आयुर्वेदिक विवि नाड़ी परीक्षण शिविर लगाएगा। 11:30 से दोपहर एक बजे तक इस्कॉन के आध्यात्मिक गुरु इंद्रद्युम्न स्वामी भक्ति सत्र का आयोजन करेंगे। दोपहर एक से दो बजे तक डायबिटिक लोगों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top