Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

घरेलू कलह बनी मौत की वजह, दो विवाहिताओं ने लगाई फांसी

सुल्तानपुर। दो अलग-अलग थानाक्षेत्र में विवाहिताओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से दोनों ही परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

घटनाक्रम के अनुसार पहला मामला गोसाईगंज थानाक्षेत्र के तियरी गांव का है। यहां गांव निवासी सूर्यभान की पत्नी सावित्री देवी (26) का शव कमरे के अंदर गमछे से लटकता पाया गया। करीब तीन वर्ष पूर्व सावित्री का विवाह सूर्यभान के साथ हुआ था। उसके दो साल की एक बेटी है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम में भेजा है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र रावत ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर सास व दो नंद पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। बताया जा रहा है कि घटना के समय पति घर पर नहीं था। वही क्षेत्र में दबे जुबान काफी चर्चाएं हो रही हैं।

उधर धम्मौर थानाक्षेत्र के लौहर दक्षिण स्थित कुर्मी का पुरवा में अशोक कुमार यादव की पत्नी साधना (25) ने घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या कर लिया। साधना का शव कमरे के अंदर फंदे पर झुलता मिला है। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर ने बताया कि मृतका का विवाह साल 2019 में हुआ था। उसके दो साल का एक बच्चा है। मायके वाले मौके पर मौजूद हैं लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top