Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

उत्तराखंड के 20 लाख घरों में फहरेगा तिरंगा, नये अध्यक्ष का भव्य स्वागत

हर घर तिरंगा अभियान में देश के 20 करोड़ व प्रदेश के 20 लाख घरो में फहरेगा तिरंगा

अविकल उत्तराखंड

देहरादून । हर घर तिरंगा अभियान का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने तिरंगा विक्रय केन्द्र का विधिवत शुभारम्भ कर किया ।

इस मौके पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, आजादी का अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान में उत्तराखण्ड नम्बर एक पर रहे इसके लिए हम सबको मिलकर भव्य रूप देने के लिए प्रयत्न करना चाहिए। प्रदेश सरकार प्रदेश में प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने पर काम कर रही है ऐसे में सरकार 1250 सरोवर पर कार्य गतिमान है व 350 अन्य अमृत सरोवर पर काम किया जाना है।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानो के लाखों बच्चे इस कार्यक्रम से जुड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है हिमालय जो भारत का भाल है आर्थिक समृदता वैभवशाली, शक्तिशाली भारत का नेतृत्व हिमालय करता है।

संबित पात्रा ने बताया कि, हर घर तिरंगा यह कार्यक्रम भारत सरकार का है और पार्टी इस कार्यक्रम में सहयोग कर रही है कि हम हर घर तक कैसे पहुंचे और इस कार्यक्रम को भव्य रूप दें सके। 15 अगस्त 2022 से 2023 तक तिरंगा कार्यक्रम एक भव्य अभियान का रूप लेगा।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ’संगठन’ श्री अजेय कुमार ने बताया कि तिरंगा अभियान 9 अगस्त से आरम्भ होगा। प्रत्येक शक्ति केंद्र व बूथ को इससे जोड़ा गया है । प्रत्येक बूथ पर 7 व्यक्तियों की टीम बनाई गई है। 15 जुलाई से 30 सितम्बर तक आजादी का अमृत महोत्सव का जन जन तक प्रचार प्रसार के साथ ही हर व्यक्ति को कोरोना की बूस्टर डोज लगाने का अभियान भी चलाया जायेगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भव्य स्वागत

देहरादून । उत्तराखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का देहरादून में प्रदेश पदाधिकारियों एवं महानगर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
महानगर कार्यालय पर आतिशबाजी ढोल नगाड़े एवं मिष्ठान वितरण द्वारा स्वागत के पश्चात कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में अपने नवनिर्वाचित रूप अध्यक्ष को प्रदेश कार्यालय तक पहुंचाया।
प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि वे नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे । उन्होंने कहा कि संघ एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है रखनी भी चाहिए पर अंततोगत्वा कार्यकर्ता का योगदान ही उसे आगे बढ़ाता है ।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि निश्चित ही युवा संगठन एवं युवा सरकार आने वाले समय में उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य अवश्य बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को फेसबुक ,टि्वटर ,इंस्टाग्राम जैसे सोशल माध्यमों एवं पार्टी कार्यक्रमों के साथ ही अपने अपने क्षेत्र के परिवारों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सरकार तथा संगठन की रीति नीति एवं कार्यक्रमों को साझा करने को कहा।

स्वागत कार्यक्रम में अजेय कुमार, कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी,
मेयर सुनील उनियाल गामा,विधायक उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, कौस्तुभ नंद जोशी , मनवीर चौहान, सीताराम भट्ट, सतेंद्र नेगी ,रतन चौहान, राजीव उनियाल सहित प्रदेश एवं महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top