Headline
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

पत्नी और प्रेमी के बीच पति का आना हुआ जानलेवा साबित , परिजनों का आरोप जहर देकर की गई हत्या

उज्जैन। प्रेमी और प्रेमिका के बीच पति का आना उस समय जानलेवा साबित हो गया, जब दोनों ने उसे अपने बीच से हटाने के लिए उसकी जान ले ली। युवक की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि जहर देकर उसकी हत्या की गई है। महाकाल पुलिस मामला दर्ज कर संदिग्ध मौत की जांच कर रही है। बता दें कि बेगमपुरा निवासी शिवनारायण जाटवा के गंभीर हालत में मिलने पर बेटे ने अस्पताल पहुंचाया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शिवनारायण की दुखद मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद महाकाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

नितेश ने बताया कि मां संगीता बाई का जयसिंहपुरा इलाके में रहने वाले पवन बैरागी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिता शिवनारायण जाटवा ने दोनों का आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद विवाद और अधिक बढ़ गया। नितेश के मुताबिक, देर रात पिता घर आकर शराब पीने लगे। शराब पीने के दौरान पिता की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए पिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे का कहना है कि पिता ने पवन बैरागी पर जहर देने का आरोप लगाया था। नाम बताने के बाद पिता शिवनारायण की मौत हो गई।

महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि शिवनारायण की मौत की जानकारी अस्पताल से मिली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। अभी मृतक के परिजनों का बयान दर्ज नहीं हो सका है। मृतक के परिजनों का बयान लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभी साफ नहीं हुआ है कि मामला आत्महत्या का है या फिर जहर देकर मारने का है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top