Headline
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

देहरादून में मनाया जा रहा प्रधानमंत्री जन औषधि सप्ताह, लोगों को दवाओं और बचत के लिए किया जा रहा जागरूक

उत्तराखंड राज्य में खुले हैं 218 प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र

देहरादून। आज के इस भागदौड़ और प्रदूषण से भरे समय में लगभग हर घर में कोई न कोई, किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त है। हर महीने इलाज और दवाओं के नाम पर लोगों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। दवा का व्यापार भारत में काफी फल-फूल रहा है और इसके व्यापारी इससे मोटा मुनाफा भी कमा रहे हैं। कई बार दवाइयां इतनी महंगी होती हैं कि लोअर मिडल क्लास फैमिली या गरीब-मजदूर वर्ग के लोगों को उसे खरीदने से पहले सोचना पड़ता है। शायद तब भी वो उसे खरीद नहीं पाते हैं। ये तब ज्यादा खलने लगता है, जब चंद रुपयों की कमी की वजह से किसी की जान तक चली जाती है।

लोगों की इसी समस्या को देखते हुए पांच साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन औषधि योजना की शुरुआत की थी। इसमें दवाएं बाजार में उपलब्ध दवाइयों की तुलना में 70 से 80 प्रतिशत तक सस्ती मिलती हैं और लोग आसानी से इसे खरीद पाते हैं। आज भी बहुत ज्यादा लोग इसके बारे में जानते नहीं हैं या इसके प्रति जागरूक नहीं हैं। इसी को देखते हुए इस बार पांचवें जन औषधि दिवस को जन औषधि सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। एक मार्च से शुरू हुआ ये जन औषधि सप्ताह सात मार्च तक चलेगा। इसमें सातों दिन अलग-अलग तरीके से लोगों को सस्ती दवा के फायदों के बारे में बता कर उन्हें जागरूक बनाया जा रहा है।

जन औषधि सप्ताह में लोगों को किया जा रहा जागरूक
राजधानी देहरादून में जन औषधि दिवस 2023 के साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन जन औषधि जन चेतना अभियान एवं पद यात्रा का आयोजन गांधी पार्क राजपुर रोड पर किया गया। इस कार्यक्रम के तहत लोगों को जनेरिक दवाओ एवं जन औषधि केंद्रों के प्रति जन जागरूकता का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जन औषधि वित्तरक राधिका एजेन्सीस मुकेश अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल,एवं सुमित अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर देहरादून शहर के सभी जन औषधि केंद्र संचालक एकत्रित हुए। महापौर सुनील उनियाल गम ने हरी झंडी दिखकेर जन चेतना अभियान एवं पद यात्रा का शुभ आरंभ किया। उत्तराखंड राज्य मंे 218 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुले हुए है। जनऔषधि सप्ताह के तहत दिनाक 1 मार्च से दिनाक 7 मार्च तक एकाएक कार्यक्रम होने है। प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत हर साल देशभर मे जन औषधि सप्ताह का आयोजन होता है जो की पूरे देश मे धूम धाम से मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top