Headline
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश

महिला ने पति की मौत के बाद ससुरालियों पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप ​​​​​​​

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र की एक महिला ने पति की मौत के बाद ससुरालियों पर खाते और एफडी से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की रकम निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, साक्षी शर्मा निवासी माया विहार, जगजीतपुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2019 में पति पंकज शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति तितावी शुगर मिल में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे। कंपनी से उनका फंड, ग्रेच्युटी आदि का करीब 10 लाख और बीमा की 16 लाख बैंक खाते में आया था। साक्षी ने अपनी पुत्री, पुत्र व सास ससुर के साथ पति की दुर्घटना में मौत होने पर मोटर एक्सीडेंट क्लेम लेने के लिए मोटर दुर्घटना अधिकरण/जिला जज हरिद्वार में क्लेम पेटीशन याचिका दायर की। पैरवी ससुर धनप्रकाश शर्मा कर रहे थे। आरोप है कि 2021 में ससुर व सास ने मायके में रहने के लिए भेज दिया। कचहरी में क्लेम के मुकदमे में कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया। जहां हस्ताक्षर कराए।

बीमा कंपनी ने रकम न्यायालय में जमा की। आरोप है कि ससुर ने बच्चों की एफडी अपने कब्जे में कर ली। सास, ससुर व एक अन्य ने मिलकर धोखाधड़ी से साक्षी के बैंक खाते और एफडी से रकम निकाली ली। कनखल थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि ससुर धनप्रकाश शर्मा, सास सुषमा शर्मा निवासी जगजीतपुर कनखल और अर्पित कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला पंत विहार हसनपुर चुंगी के पास, सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top